Homeबॉलीवुडएक प्यार का नगमा है…गाने वालीं रानू मंडल पर बनेगी ‌Biopic, यह...

एक प्यार का नगमा है…गाने वालीं रानू मंडल पर बनेगी ‌Biopic, यह एक्ट्रेस निभाएगी सिंगर का किरदार

Date:

अपनी बेहतरीन आवाज से सोशल मीडिया पर छाने वालीं रानू मंडल के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘मिस रानू मारिया’ है। इसका निर्देशन ऋषिकेश मंडल करेंगे। इसमें रानू का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे करेंगी। इशिका ने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इशिका ने सिनेस्तान से खास बातचीत में कहा कि एक एक्टर के तौर पर हमेशा अच्छे रोल की लालसा होती है। मेरे लिए एक अच्छा चरित्र वह है जिसमें बहुत सारे रंग हों। मुझे वह इस फिल्म के माध्यम से मिला है। साथ ही मुझे पहली बार किसी हिंदी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला है। तो जाहिर है, मैं बहुत खुश हूं। यह अप्रत्याशित था और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे यह रोल मिला है।


इन हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी हैं इशिका

इशिका हिंदी फिल्म ‘परी’ और ‘लाल कप्तान’ में दिख चुकी हैं। इशिका ने नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले पार्ट में भी काम किया था। इसके अलावा बंगाली फिल्म ‘पूरब पश्चिम उत्तर अस्बे’ और ‘गोलपर मायाजाल’ में एक्टिंग की खुशबू बिखेरी है। रानू के बारे में इशिका ने कहा कि उनकी जर्नी बहुच रोचक और काफी उतार-चढ़ाव वाली है। फिल्म की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में होगी। आपको बता दें कि बायोपिक के लिए इशिका मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। पहले एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती को मौका दिया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शेड्यूल डेट्स में दिक्कतें आने से इशिका को लिया गया।


रानू को हिमेश रेशमिया ने दिया था मौका

इशिका ने कहा कि मेरे निर्देशक ने मुझे बताया है कि हम हिमेश रेशमिया से संपर्क कर रहे हैं। अभी उनसे कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिस्पॉन्स पॉजिटिव ही होगा। मैं बहुत उत्साहित हूं, लेकिन सबसे पहले मुझे 2 महीने में 10 किलो वजन कम करना होगा। उल्लेखनीय है कि रानू स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाया हुआ शोर फिल्म का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर मशहूर हुई थीं। रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता दीदी की आवाज में गाना गाती थीं। लाइमलाइट में आने के बाद रानू ने संगीतकार व एक्टर हिमेश रेशमिया का ‘तेरी मेरी कहानी’ का टाइटल सॉन्ग भी गाया है। रानू इसके अलावा कई रियलिटी शो में परफॉर्म कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...