Teachers Day Special : अपने हाथों से बनाए चॉकलेट केक के साथ दें टीचर को सरप्राइज #Recipe

Date:

आज 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने टीचर्स के लिए तोहफे या फूल लेकर जाते हैं और उनका सम्मान करते हैं। लेकिन आप कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो अपने हाथों से चॉकलेट केक बना टीचर को सरप्राइज दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
मैदा – 1 कप
पीसी हुई चीनी – 1 कप
कोको पाउडर – 1/2 कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
कॉफी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
तेल/मक्खन – 1/2 कप
गर्म पानी – 1/2 कप
ठंडा दूध – 1/2 कप
वनीला एसेंस – 1 बड़ा चम्मच
अंडा – 1 (फेंटा हुआ)
बनाने की वि​धि

  • सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट करें।
  • बेकिंग टिन को तेल लगाकर चिकना करें।
  • अब एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर मिलाएं।
  • अलग बाउल में तेल, गर्म पानी मिलाएं।
  • मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर इसमें अंडा डालें।
  • अब एक बड़े बाउल में दोनों मिश्रण को मिलाकर बेकिंग टिन में भरें।
  • इसे 35-40 मिनट तक 180 डिग्री पर ओवन में बेक करें।
  • इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें अगर यह ठीक से नहीं पका तो थोड़ी देर और बेक करें।
  • तैयार केक को ठंडा करके चॉकलेट के टुकड़ों व चॉकलेट सॉस से गार्निश करके सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related