Homeबॉलीवुडकार्तिक आर्यन और तब्बू ने शुरू की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की...

कार्तिक आर्यन और तब्बू ने शुरू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग

Date:

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और तब्बू ने एक बार फिर से अपने अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2 ‘ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी और तब्बू की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी। कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर के साथ लिखा- ‘फिल्म ‘भूल भुलैया 2′ की दोबारा शुरुआत।’

फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक फिलहाल इस फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।इससे पहले उन्होंने फिल्म के दो शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

इस फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग समय से पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया।

लेकिन अब कयास लगाए जा रहे है कि मेकर्स इस फिल्म को इस साल नवम्बर में रिलीज कर देंगे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। फिल्म ‘भूल भुलैया’ को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related