Homeदेशभारत के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना में पांच महिला अधिकारी...

भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना में पांच महिला अधिकारी बनेंगी कर्नल

Date:

नई दिल्ली । भारतीय सेना में पहली बार इंजीनियरिंग के पदों पर कार्यरत पांच महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर पदोन्नत किए जाने की मंजूरी दी गई है।

सेना के चयन बोर्ड ने गणना योग्य सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल (टाइम स्केल) रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ कर दिया है। यह पहली बार है जब कोर ऑफ सिग्नल, कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) और कोर ऑफ इंजीनियर्स के साथ सेवारत महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर मंजूरी दी गई है।

इससे पहले केवल आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी), जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) और सेना शिक्षा कोर (एईसी) में कार्यरत महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर पदोन्नत किए जाने की व्यवस्था लागू थी।

भारतीय सेना की अधिकांश इंजीनियरिंग शाखाओं से महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गठित चयन बोर्ड ने किया है। यह पदोन्नति किए जाने का रास्ता खुलने से इंजीनियरिंग शाखाओं में कार्यरत महिला अधिकारियों के लिए करियर में अवसर बढ़ने का संकेत है।

कर्नल रैंक के लिए चुनी गईं पांच महिला अधिकारियों में कोर ऑफ सिग्नल से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद, लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल और कोर ऑफ इंजीनियर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना व लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर हैं। यह निर्णय भारतीय सेना में महिलाओं के प्रति बराबरी के दृष्टिकोण को भी परिभाषित करता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय सेना में अब तक कुल 615 महिला अधिकारियों में से 424 को स्थायी कमीशन दिया जा चुका है। सेना में स्थायी या परमानेंट कमीशन का मतलब है कि अब महिला सैन्य अधिकारी भी रिटायरमेंट की आयु तक सेना में काम कर सकती हैं और इसके बाद उन्हें पेंशन भी मिलेगी।

अगर वे चाहें तो समयपूर्व सेवानिवृत्ति भी ले सकती हैं। कुछ महिला अधिकारियों का परिणाम प्रशासनिक कारणों की वजह से रोका गया है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इन्तजार है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...