HomeविदेशShirley Temple Google Doodle: गूगल ने शानदार डूडल बनाकर हॉलीवुड आइकन शर्ले...

Shirley Temple Google Doodle: गूगल ने शानदार डूडल बनाकर हॉलीवुड आइकन शर्ले टेम्पल को किया सम्मानित

Date:

डेस्क।हर खास मौके पर Google अपना खास डूडल बना कर सेलिब्रेट करता है। आज भी Google ने Doodle बनाकर एक्ट्रेस और सिंगर शर्ले टेम्पल को याद किया है।

दरअसल गूगल ने अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर शर्ले टेम्पल (Shirley Temple) के 93वें जन्म दिन पर डूडल (Google Doodle) बनाया है। दिग्गज टेक कंपनी ने एक्ट्रेस के सम्मान में एनिमेटेड डूडल बनाया है।

इस डूडल (Google Doodle) में टेम्पल को चाइल्ड स्टार के रूप में दिखाया गया है। शर्ले टेम्पल ना सिर्फ सिंगर और एक्ट्रेस थी, बल्कि वह एक डिप्लोमैट भी थी।

गूगल ने अपने इस डूडल में 6 साल की शर्ले टेम्पल को डांस करते हुए दिखाया गया है। साथ में उन्हें ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भाषण देते हुए और एक अवार्ड लेते हुए दिखाया गया है। यह तीनों ही तस्वीरें एक जीआईएफ में हैं।


3 साल की उम्र से ही Shirley Temple करती थी डांसिंग की प्रैक्टिस
टेम्पल (Shirley Temple) ने डांसिंग की प्रैक्टिस 3 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। साल 1934 में Stand Up And Cheer पर किए गए उनके टो-टैप डांस ने पूरे अमेरिका का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

उन्होंने 6 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर के लॉन्चिंग साल में उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया था। शर्ले अमेरिकी सिनोमा जगत की सबसे ज्यादा चर्चित स्टार्स में से एक हैं। वह पलकी चाइल्ड स्टार थी, जिन्हें 6 साल की उम्र में अकेडमी अवॉर्ड दिया गया है।


22 साल की उम्र में हॉलीवुड से ऐक्ट्रेस ने लिया था रिटायरमेंट
साल 1942 तक टेम्पल (Shirley Temple) रेडियो स्टार बन चुकी थी। उन्होंने जूनियर मिस के स्टार के रूप में लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था।

जूनियर मिस न्यूयॉर्क शहर में बड़ी हो रही एक किशोरी की कहनी है। वह कम उम्र में फिल्मों में लगातार काम करती रही। हालांकि, उन्होंने हॉलीवुड से महज 22 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट ले लिया। 1958 में उन्होंने शर्ले टेम्पल की स्टोरी बुक को नैरेट किया। यह बच्चों के लिए एक टेलीविजन सीरीज थी, जिसमें परिवार और दोस्तों से जुडडी कहानियां थी।


Google Doodle में क्या कहा गया?
कुछ फिल्मों को प्रसारित भी किया गया है। एक एक्ट्रेस और सिंगर होने के साथ साथ वह एक डिपलोमैट भी थी। उन्हें 1969 में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधि बनाया गया। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मानव पर्यावरण पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। गूगल डूडल की वेबसाइट पर कहा गया है, ‘घाना में एक राजदूत और पहली महिला चीफ ऑफ प्रोटोकॉल टू स्टेट डिपार्टमेंट के रूप में उनकी राजनयिक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए साल 1988 में, उन्हें Honorary Foreign Service Officer नियुक्त किया गया था।’

Also read- https://khabarsatta.com/mp-news/former-cm-kamal-nath-admitted-to-medanta-hospital/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related