Homeमध्य प्रदेशपूर्व CM कमल नाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती

पूर्व CM कमल नाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती

Date:

डेस्क।मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी जांच की जा रही है, बताया जाता है कि इस दौरान उनकी कोरोना जांच भी होगी।

सीने में दर्द के बाद आया तेज बुखार
दरअसल, बुधवार सुबह 10 के आसपास कमलनाथ को मेदांता अस्पताल के 15वें फ्लोर पर भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ को सीने में दर्द होने की शिकायत थी।

वहीं बुखार के अलावा कोरोना संक्रमण के अन्‍य लक्षण भी दिखाई दिए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। वहीं सूचना के बाद कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुल नाथ शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही एमपी और दिल्ली से भी कांग्रेस के कई नेता हॉस्पिटल पहुंचेंगे।

Also read- https://khabarsatta.com/religion/vat-savitri-vrat-2021-vat-savitri-is-the-fast-of-unbroken-good-fortune-know-the-time-of-worship-and-fast-story/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related