सिवनी : उदय महिला मंडल सिवनी नगर की एक ऐसी संस्था जो विगत कई वर्षों से लगातार मानव सेवा के कार्यो में सदैव अग्रसर रहती है।वर्तमान में जब सारे देश मे कोरोना महामारी विकराल रूप ले ली।हमारे सिवनी नगर में भी इस महामारी में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी हो रही थी।
सिवनी नगर में सभी संस्थाओं ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मानव सेवा कार्य मे सहयोग किया है।इसी कड़ी में उदय महिला मंडल के सदस्यों ने भी त्वरित निर्णय लेकर एक आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन इंदिरा गांधी चिकित्सालय में प्रदान की।
जिससे इस मशीन के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिले।और सभी मरीज शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होवे।इस अवसर पर डॉक्टर नावकर जी,डॉक्टर कृष्णा सिरोथिया जी,डॉक्टर सूर्या जी,दुबे जी, नर्सिंग स्टाफ एवं उदय महिला मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।
ज्ञात रहे कि जिले में कोरोना का सक्रमण फैलने के बाद जिला हॉस्पिटल में आक्सीजन सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही थी,जिसके बाद इस सघटन ने अपने सदस्यों स आर्थिक सहयोग लेकर आक्सीजन कन्सेटरस्तर मशीन का क्रय किया।