Homeमध्य प्रदेशCM शिवराज ने की बड़ी घोषणा : कोरोना से जिन्होंने अपनों को...

CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा : कोरोना से जिन्होंने अपनों को खोया उस परिवार को मिलेंगे एक लाख रुपये – MP NEWS

CM Shivraj made a big announcement: the family who lost their loved ones from Corona will get one lakh rupees - MP NEWS

Date:

भोपाल । मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार की ओर से एक लाख रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम भाजपा विधायकों की वर्चुअल बैठक में यह ऐलान किया।

इससे पहले शिवराज सरकार ने कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था। फिलहाल राज्य सरकार जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस से निपटने के लगातार प्रयास कर रही है।

किल-कोरोना अभियान में सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रारंभिक स्तर पर कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है। प्रदेश में टेस्टिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर टेस्टिंग के परिणाम आने में लगने वाले समय को घटाया गया है।

हालांकि सामान्य व्यक्ति की मौत पर परिवार को अनुग्रह राशि देने की अवधि फिलहाल तय नहीं है। अभी यही कहा जा रहा है मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना की अवधि को ही इसमें मान्य किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश सरकार अभी मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना से शासकीय सेवकों की कोरोना संक्रमण से आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान कर रही है। इसी तरह से ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना शुरू की गई है।

इसमें दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक पात्र सदस्य को उसी प्रकार के नियोजन में अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है, जिस पर उनके परिवार के मुखिया कार्यरत थे।

‘मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना’ एक मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक लागू की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू की गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related