HomeदेशRSS : मृत्यु के बाद अपनों ने छोड़ा, स्वयंसेवक कर रहे अंतिम...

RSS : मृत्यु के बाद अपनों ने छोड़ा, स्वयंसेवक कर रहे अंतिम संस्कार

Date:

देश में विकराल रूप ले सकी कोरोना महामारी में जब लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे हैं, ऐसे में इस तरह के मामले भी सामने आ रहे है जिनमे कई लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कर भी इस डर से नहीं कर रहे हैं कि कहीं वो कोरोना का शिकार ना हो जाए, ऐसे में संघ के स्वयंसेवक कोरोना वायरस से जान गवां बैठे वाले लोगों का अंतिम संस्कार भी कर रहे हैं

हल्द्वानी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने नए शवदाह गृह का निर्माण किया था, यहाँ पर कोरोना वायरस से जान गंवा देने वालों का अंतिम संस्कार किया जाता है।

यहां पर तो कई ऐसे मामले में भी देखने को मिले है कि परिवार वाले कोरोना वायरस के डर से अपने परिजनों के अंतिम संस्कार से भी मना कर देते हैं, इसके साथ ही ऐसे भी मामले सामने आए है जो मानवता को शर्मसार करते दिखाई दिए है कुछ लोगों ने मरने वालों के परिजनों से पैसे भी लेने शुरू कर दिए।

इसी बीच संघ के स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार करना शुरू किया जिनके परिजन कोरोना वायरस के डर से उनका अंतिम संस्कार करने से डर रहे थे।

आपको यह भी जान लेना चाहिए की एक तरफ कई लोग अंतिम संस्कार के लिए परिवार जानो से पैसे ले रहे हैतो वहीँ संघ के स्वयं सेवक अंतिम संस्कार के लिए खुद से लकड़ी जुटाने के साथ—साथ ऐसे शवों का निःशुल्क अंतिम संस्कार कर रहे हैं जिन्हें उनके परिजन हाथ लगाने के लिए भी तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related