Homeमध्य प्रदेशMP: दुल्हन परिवार सहित फरार, गुस्से में दूल्हे ने रिश्ता पक्का करवाने...

MP: दुल्हन परिवार सहित फरार, गुस्से में दूल्हे ने रिश्ता पक्का करवाने वाले को CAR से फेंका, मौत – MP NEWS

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कीके भोपाल के बैरसिया इलाके में युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है, हत्या चलती हुई जीप से दो लोगों को मारपीट कर फेंक देने की वजह से बताई जा रही है, फेके गए दो लोगो में से एक की इलाज के दौरान बीते रविवार 09 मई को मौत हो गई, वहीँ दूर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है

विगत 7 अप्रैल को बारात लेकर पहुंचे दूल्हे और बारातियों को तो न तो वहां शादी का मंडप मिला और न ही शादी दुल्हान और उसका परिवार, इसी को लेकर दूल्हे समेत अन्य आरोपियों ने चलती जीप से दो लोगों को चलती जीप में से बाहर फेंक दिया

बैरसिया के SDOP कृष्ण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर के अहमदपुर निवासी जगदीश मैहर ने अहमदपुर के देवकरण की शादी सागर में पक्की करवाई थी, जिसके लिए जगदीश ने 2 लाख रुपए लिए थे। 7 अप्रैल को देवकरण अपने रिश्तेदारों में मांगीलाल, चिरोंजीलाल और रामप्रसाद के साथ शादी में शामिल होने कार से सागर पहुंचा, उनके साथ जगदीश मैहर और हेमराज मैहर भी साथ में थे।

जब बारात और दूल्हा शादी करने सागर में बताई हुई जगह पहुंची, तो वहां तो दुल्हन और उसका परिवार कोई भी नहीं मिला, ऐसा होता देख दूल्हा और परिवार नाराज होते दिखे, उनका कहना था, हमारे दो लाख रुपए और गाड़ी का भाड़ा लग गया, लेकिन शादी तो हुई नहीं, जिसके बाद जगदीश ने भी बहुत प्रयास किया की लड़की या उसके परिवार से संपर्क हो सके , लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इस पूरे माजरे में दोनों पक्षों में जबरदस्त बहस हुई और सभी वहां से घर के लिए रवाना हो गए, SDOP वर्मा ने बताया कि मामला एक महीने पुराना अप्रैल का है, इसमें नजीराबाद में रहले वाले घायल हेमराज ने बताया कि देवकरण, मांगीलाल, चिरोंजीलाल और रामप्रसाद चारों मिलकर जगदीश और मुझसे चलती कार में लगता ही मारपीट करते रहे।

इसके बाद बैरसिया से पास लगभग 5 किमी पहले गांव हबीबगंज सरखंडी और पिपलिया हस्नाबाद के बीच हमें जगदीश और मुझे चलती कार में से बाहर फेंक दिया, वहां जब लोगो ने हमें घायल अवस्था में देखा तो लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

इलाज के दौरान जगदीश ने रविवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही हेमराज की हालत नाजुक है। हालाँकि अब पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करते हुए मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अब पुलिस पुलिस आरोपी देवकरण, चिरोंजीलाल और रामप्रसाद की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related