Homeमध्य प्रदेशBHOPAL: बड़े भाई ने छोटे भाई को बाथरूम साफ करने कहा तो...

BHOPAL: बड़े भाई ने छोटे भाई को बाथरूम साफ करने कहा तो छोटे भाई ने चाकू से गला काट दिया – मौत – MP NEWS

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल में एक 20 साल के लड़के ने अपने सौतेले बड़े भाई का गला रेतकर हत्या कर दी, प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के लगभग 03 घंटे बाद तक शव के पास बैठा रहा, 03 घंटे तक शव के पास बैठे ने की वजह कॉलोनी में सबके सो जाने का इन्तजार करना था

जैसे ही उसे समझ आया की अब कॉलोनी में सब सो चुके है बहार कोई नहीं हो गा तब उस युवक छोटे भाई ने शव को बाहर ले जाकर दूर फेंक दिया, हत्या करने वाले छोटे भाई का कहना है कि बड़ा भाई हमेशा ही मुझसे नशे में धुत होकर बाथरूम साफ करवाता था यदि मैं मन करदू तो मेरे साथ मारपीट करता था इसी लिए उसने यह कदम उठाया.

छोला मंदिर TI अनिल सिंह मौर्य (Anil Morya) ने जानकारी देते हुए बताया, आज सोमवार 10 मई की सुबह करीब 8 बजे भानपुर मल्टी फेज – 4 के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना हमें प्राप्त हुई थी, जिसके बाद हमारी तेम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की ।

पूछताछ के कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त नानकराम के रूप में हुई जो कि मकान नंबर बी-7 में रहता था जब मृतक की मां से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि नानकराम उसके पहले पति सेवकराम का बेटा था, सेवकराम के छोड़कर चले जाने के कारण उसने दूसरी शादी की थी।

और यह भी बात सामने आई की दूसरे पति से उसे एक बेटा और 4 बेटियां हैं, लक्ष्मी ने बताया, वह साकेत नगर में झाडू-पोंछा का काम करने गई थी तो वह रात में वही रुक गई थी और इनकी बेटी सक्को किसी निजी अस्पताल में जॉब करती है तो वह भी अभी रात को वहीं ड्यूटी पर थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10-11 बजे नानकराम शराब पीकर अपने घर पहुंचा था, जिसके बाद घर पहुंचकर ही उसका अनिल से विवाद हो गया था बात यह भी सामने आई की नानक ने अनिल से बाथरूम साफ करने को कहा था और वह शराब पीकर उससे झगड़ा करता ही रहता था , जब अनिल ने बाथरूम साफ़ अकरने को कहा तो इसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ इसके बाद किया हुआ किसी की जानकारी नही है

अनिल ने यह भी बताया, नानकराम बार-बार उससे बाथरूम साफ करने के लिए कह रहा था जब मैंने मना किया तो वो मेरे साथ मारपीट करने लगा था, और गुस्से में आकर उसने सब्जी वाले चाकू से गला काट दिया। घटना के बाद वह काॅलोनी में लोगों के सोने का इंतजार कर रहा था जिसके बाद लगभग 2 बजे के बाद जब कॉलोनी में शांति हो गई, तो उसने लाश बाहर फेंक दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related