Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: बंजारी घाटी में ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरा, एक...

जबलपुर: बंजारी घाटी में ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 4 गंभीर, एक लापता

Date:

जबलपुर, बरगी थानान्तर्गत एन एच 7 पर स्थित बंजारी घाटी में आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, एक युवक घटना के बाद से लापता है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है |

थाना प्रभारी बरगी शिवराज सिंह ने बताया कि नादेड़ से हल्दी लोड करके ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच- 4240 को लेकर चालक रमेश कुमार यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सिमरिया जिला रीवा , शैलेन्द्र सिंह 30 वर्ष देवताल रीवा व दीपक असम जाने के लिए निकले ,

जिन्होने सिवनी में अपने परिचित इंद्रलाल उम्र 30 वर्ष निवासी देवताल , प्रवीण शुक्ला व रामकरण को भी ट्रक में बैठा लिया , जब वे बंजारी घाटी से बरगी की ओर बढ़ रहे थे , इस दौरान चालक ट्रक से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक में सवार रमेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, इंद्रलाल, रामकरण, प्रवीण शुक्ला एवं दीपक के शरीर में गंभीर चोटें आई, वहीं एक युवक लापता हो गया,जो ट्रक के नीचे दबा हो सकता है

100 डायल पर हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल जबलपुर पहुंचाया, जहां पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं लापता युवक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related