Homeमध्य प्रदेशBF करता रहा ब्लैकमेल, 4 लाख वसूले फिर भी नहीं छोड़ा पीछा;...

BF करता रहा ब्लैकमेल, 4 लाख वसूले फिर भी नहीं छोड़ा पीछा; परेशान होकर किया सुसाइड – GWALIOR NEWS

Date:

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) शहर में बॉयफ्रेंड (BoyFriend) के धोखे और ब्लाच्क्मैलिंग से परेशान होकर एक युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी थी। यह बड़ा खुलासा पुलिस ने बीते दिन बुधवार को किया.

पुलिस द्वरा किये खुलासे में यह बात भी सामने आई कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार ही शारीरिक शोषण किया, शारीरिक शोषण के साथ ही, वीडियो बनाकर बार बार ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपयों के गहने भी हड़प लिए, जब युवती को इस बात का एह्साह हुआ कि BF उसे धोका दे रहा है तो उसने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली।   

यह घटना बीते 25 मार्च को कृष्णा नगर रेल की पटरी पर हुई थी, ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज क्र लिया है, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले माह 25 मार्च को युवती ने ट्रेन से कटकर जान दी थी

जिसके बाद मृतका की पहचान ग्वालियर पोस्तीखाना निवासी 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई, हादसे से एक दिन पहले उसकी ग्वालियर थाना में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। 

महाराजपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता लगा कि युवती का पड़ोसी अमन पुत्र देवेन्द्र परमार (Aman S/o devendra Parmar) ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया था। वह युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। शारीरिक शोशंद के साथ ही उसने वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल भी करना शुरू क्र दिया था । ब्लैकमेल करने के दौरानयुवती से उसने 3 से 4 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए थे। इसके बाद भी बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

जब युवती ने जब अमन से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ़ इनकार कर दिया था इसके बाद युवती का विश्वास टूट गया था वह हताश हो गई परेशान रहने लगी थी , युवती 24 मार्च को घर से निकली थी और उसने 25 मार्च को ट्रेन से कटकर जान दे दी हालाँकि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...