Homeमध्य प्रदेशदुखद: CORONA से माँ की मौत, बेटी ने चौथी मंजिल से कूदकर...

दुखद: CORONA से माँ की मौत, बेटी ने चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड – BHOPAL NEWS

Himanshu Mega City Apartment , Mandideep , Bhopal MP

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में मंडीदीप में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की मौत के बाद उनकी बेटी ने अपने अपार्टमेंट की चौथी मजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मामला मंडीदीप के Himanshu Mega City अपार्टमेंट का है जहाँ युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई, घर वालों ने उसे बचाने के लिए जी जान से कोशिश की, छलांग लगते समय घर वालों ने युवती का हाथ पकड़ लिया था , किन्तु थोड़ी देर संघर्ष हुआ और उसके बाद लड़की नीचे गिर गई।

यह पूरा घटनाक्रम भोपाल से सटे मंडीदीप थाना क्षेत्र के हिमांशु मेघा सिटी का है, जहाँ कोलकाता पश्चिम बंगाल से आया एक परिवार निवास करता है, युवती के सुसाइड करने के एक दिन पहले ही लड़की की मां की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी अपनी मां की अकाल मृत्यु के कारण लड़की काफी दुखद स्थिति में थी, युवती ने बुधवार को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली.

घरवालों ने कूदते समय हाथ पकड़ लिया था, नीचे खड़े लोग विडियो बनाते रहे

लड़की ने परिवार की मौजूदगी में ही चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी, छलांग लगाते समय परिवार के लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया था, परिवार वाले उसे ऊपर खींचने की कोशिश करते रहे और युवती हाथ छुड़ाने की कोशिश में लगी रही।

पास पड़ोसियों ने भी मदद की परंतु इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह था कि नीचे खड़े कुछ लोगों ने बजाय रेस्क्यू में योगदान देने के, वीडियो बनाते रहे, कुछ देर बाद हवा में झूलती लड़की परिजनों से हाथ छुड़ाने में कामयाब हो गई और चौथी मजिल से से नीचे आ गिरी, जिसके बाद घरवाले उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए परंतु देर हो चुकी थी, युवती ने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...