कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले फिल्मी सितारों का राजनीतिक दलों के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को एक और बांग्ला अभिनेता नील भट्टाचार्य (Neil Bhattacharya) और अभिनेत्री त्रिना भट्टाचार्य (Trina Bhattacharya) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। कोलकाता तृणमूल भवन (Kolkata Trinamool Bhavan) में पार्टी के महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दोनों का स्वागत किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई अभिनेता- अभिनेत्री तृणमूल व भाजपा के साथ हाल में जुड़े हैं। दोनों ही दलों ने इस बार बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे को टिकट देकर चुनावी मैदान में भी उतारा है।
बांग्ला अभिनेता नील भट्टाचार्य और अभिनेत्री त्रिना भट्टाचार्य टीएमसी में शामिल
More like thisRelated
सिवनी के किसानों की विदेशों तक पहुंच: जम्बो सीताफल के बाद अब दुबई के सुपरमार्केट में बिक रही हरी मिर्च और सहजन
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसानों की...
MP Police Action: बैतूल और सिवनी में अवैध गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, 109 मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
भोपाल: मध्यप्रदेश में गौवंश की अवैध तस्करी करने वाले...
SEONI के SHUBHAM TELECOM ने देशभर में लहराया परचम: CSC से रेलवे टिकट बुकिंग में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन पर मिला राष्ट्रीय सम्मान
Shubham Telecom Seoni। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के...
Seoni Police Viral Video कांड में सातवां निलंबन: यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, ASP-SDOP समेत अब 7 पर कार्रवाई
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में चर्चित होटल...


