कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले फिल्मी सितारों का राजनीतिक दलों के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को एक और बांग्ला अभिनेता नील भट्टाचार्य (Neil Bhattacharya) और अभिनेत्री त्रिना भट्टाचार्य (Trina Bhattacharya) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। कोलकाता तृणमूल भवन (Kolkata Trinamool Bhavan) में पार्टी के महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दोनों का स्वागत किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई अभिनेता- अभिनेत्री तृणमूल व भाजपा के साथ हाल में जुड़े हैं। दोनों ही दलों ने इस बार बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे को टिकट देकर चुनावी मैदान में भी उतारा है।
बांग्ला अभिनेता नील भट्टाचार्य और अभिनेत्री त्रिना भट्टाचार्य टीएमसी में शामिल
More like thisRelated
SEONI में बड़ा बस हादसा: BHOPAL से BALAGHAT जा रही सूत्र सेवा बस पलटी, एक यात्री की मौत; दर्जनभर घायल
सिवनी। सिवनी (SEONI) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) रोड पर बम्होड़ी...
सिवनी में अंधी हत्या का खुलासा: मां और मामा पर 22 वर्षीय युवती की हत्या का आरोप, करंट लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश
सिवनी/कुरई। कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सतोसा में मक्के...
सिवनी: कुरई में अंधे कत्ल का खुलासा: 13 लाख की जमीन बिक्री के पैसों को लेकर विवाद, 75 वर्षीय वृद्ध की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
सिवनी/कुरई। कुरई थाना पुलिस ने 75 वर्षीय मनीराम मेश्राम...
सिवनी में अवैध महुआ शराब पर सबसे बड़ी कार्रवाई! 500 क्विंटल लाहन नष्ट, 6 थानों की संयुक्त टीम में शामिल 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों...
सिवनी। अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री...


