Homeमध्य प्रदेशपुलवामा के शहीदों को समर्पित अपूर्वा हाइट्स, बीजेपी नेता ब्रजेश तिवारी ने...

पुलवामा के शहीदों को समर्पित अपूर्वा हाइट्स, बीजेपी नेता ब्रजेश तिवारी ने किया शुभारंभ

Date:

जबलपुर: देश और देश प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं जो देश प्रेमी है वह देश के वीर जवानों का सम्मान करना जानता है। 14 फरवरी को जब प्रेमी अपने प्रेम का इजहार करने के लिए व्यस्त थे उस वक्त बीजेपी के युवा नेता बृजेश तिवारी ने अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से बन रहे अपूर्वा हाइट्स को देश के वीर जवानों के नाम कर दिया। बृजेश तिवारी इस अपूर्वा हाइट्स का निर्माण 2 महीने पहले से कर रहे थे लेकिन उन्होंने इस के शुभारंभ की तिथि 14 फरवरी तय की। उनका मन था कि यह मेरा पूरा प्रोजेक्ट देश के वीर जवानों के नाम समर्पित हो और उन्होंने शहीदी दिवस के अवसर पर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का शुरुआत में सुबह मौन व्रत रखा गया और पुलवामा में शहीद हुए वीरों को नमन किया गया। एक सुंदर वातावरण में देश के वीर जवानों को समर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पूरा माहौल देशभक्ति पूर्ण रहा। बीजेपी के युवा नेता बृजेश तिवारी ने कहा कि हमारी वीरों ने हमारी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया लिहाजा यह प्रोजेक्ट में देश के वीर जवानों को समर्पित कर रहा हूं। यहां पर कोई  भी सैनिक अगर निवास करना चाहे तो उनको विशेष लाभ प्रदान किया जाएगा और हम गौरवान्वित होंगे कि यहां पर सैनिक आकर निवास कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट तो कई बनते हैं लेकिन समर्पण होना बेहद जरूरी है।अगर किसी भी कार्य में समर्पण हो तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। बृजेश तिवारी ने भी अपूर्वा हाइट्स का शुभारंभ इसी लक्ष्य को लेकर किया है कि सपनों का घर  लोगों को बनाकर दे सकूं। प्रोजेक्ट लगातार चल रहा है और सफलता भी मिल रही है। जाहिर सी बात है लक्ष्य अगर अच्छा हो तो सफलता जरूर मिलती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...