Homeदेशसरेंडर कर चुके 15 नक्सलियों ने Valentine's Day पर रचाई शादी, पुलिस...

सरेंडर कर चुके 15 नक्सलियों ने Valentine’s Day पर रचाई शादी, पुलिस बनी बारात…खूब नाचे SP

Date:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) में वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर कारली हेलीपैड पर आयोजित सामूहिक विवाह (group marriage) में 15 जोड़े एक-दूजे के हुए। दूल्हे का सेहरा बांधे युवक वह थे जिन्होंने कुछ समय पहले ही नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। दुल्हनों में एक सोमड़ू खुद नक्सली संगठन से जुड़ी थी।

जबकि बाकी युवतियां गांव के सामान्य परिवारों से थीं, उन्होनें हिम्मत दिखाई और आगे आकर पूर्व नक्सलियों का हाथ थामा। कई युवतियां उन्हीं युवकों के गांव की थीं, जो एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन नक्सलियों ने उन्हें अलग कर दिया था। इस मौके को पुलिस वाले शादी समारोह के जश्न में शामिल हुए।

खुद SP डॉ. अभिषेक पल्लव ढोल बजाकर आदिवासी लोकगीतों पर थिरके। जश्न के बीच आदिवासी रीति-रिवाज से बारात निकली। वर पक्ष की तरफ से डॉ. पल्लव, ASP उदय किरण, राजेंद्र जायसवाल, DSP अमर सिदार, अभिषेक पैकरा, भूपत धनश्री सहिंत अन्य लोग शामिल हुए। महिला और बाल विकास विभाग की तरफ से प्रत्येक दंपति को 35 हजार रुपए तक के उपहार दिए गए-जिनमें आलमारी, पलंग, बर्तन, ड्रेसिंग टेबल शामिल थे। इसके अलावा 10 हजार रुपए कैश भी दिए गए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...