महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर CM ने दी श्रद्धांजलि, कहा- क्षमाशील ताकतवर की निशानी

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
2 Min Read

भोपाल: भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथी है। उनकी पुण्यतिथी पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ‘सत्य व अहिंसा की शक्ति से विश्व को परिचित कराने और भारत की स्वतंत्रता एवं जनसेवा के लिए अपना प्राणोत्सर्ग करने वाले राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि’

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से बापू की पुण्यतिथि पर नमन किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वीजय सिंह ने बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें गोली मारी। इस तरह से महात्मा गांधी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। अपने जीवनकाल और उसके बाद महात्मा गांधी दुनियाभर में अपने विचारों और सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *