Homeसिवनीसिवनी: जिले में लगातार जारी है अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन...

सिवनी: जिले में लगातार जारी है अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर कार्यवाही

Date:

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में जिले में लगतार अवैध शराब निर्माण परिवहन एवं भंडारण में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

रविवार 17 जनवरी को जिला आबकारी अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आबकारी एवं कान्हीवाड़ा पुलिस के संयुक्त दल द्वारा श्री विजयसेन के नेतृत्व में कान्हीवाड़ा क्षेत्र के जंगलटोला के सवेंदनशील क्षेत्र में दबिश देकर 5 प्लास्टिक की कुपियों तथा रबर के ट्यूब में भरी अवैध महुआ मदिरा कुल मात्रा 107 लीटर जप्त की गई साथ ही मौके में मिले 5050 किलो महुआ लाहन का सैम्पल लेकर नष्ट कर अवैध शराब निर्माण करने वालों के विरूद्ध 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम तहत दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।

इसी क्रम में आबकारी घंसौर वृत्त एवं धनौरा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कुड्डो पल्ला, मुंगवानी, चिडिमोहगांव, पीपरटोला, साजपानी,खापा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए। कार्यवाही के दौरान 1585 किलो महुआ लाहन के सैम्पल लेकर नष्ट किया गया वही 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गईमध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क,34(1) च के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किये गए।

कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसन गोहिया , वृत आबकारी उपनिरीक्षक शहर श्री राजेश सिंघल , आबकारी आरक्षक श्री सुरेंद्र तिवारी , श्री किशोर गुप्ता, संतराम मरावी सेवकराम भलावी मुकेश अहिरवार विशाल चौबिटकर आंनद मरावी व्यासनारायन शर्मा तथा कान्हीवाड़ा पुलिस स्टाफ में श्री सुशील त्रिपाठी महेश ठाकरे, दिनेश मखरे, पराग रहांगडाले, अंकित चौरिसिया मनोज मिश्रा तथा घंसौर परिक्षेत्र में सुश्री ख़ुशबू प्रिया मरावी आबकारी उप निरीक्षक वृत घंसौर स्टाफ आरक्षक श्री , लेखसिंह तेकाम ,श्री इंद्रकुमार मरकाम धनौरा थाना से आरक्षक प्रकाश धुर्वे एवं संजय झरिया का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related