HomeबॉलीवुडPunit Pathak ने रिसेप्शन में डांस करते वक्त निधी मूनी को उठाया...

Punit Pathak ने रिसेप्शन में डांस करते वक्त निधी मूनी को उठाया गोद में, पत्नी ने इस अंदाज में किया KISS, Video वायरल

Date:

नई दिल्ली। ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेस एक्टर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने 11 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह संग सात फेरे लिए। पुनीत और निधी की शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की शादी की ही नहीं बल्कि अपनी शादी से पहले होने वाली रस्मों जैसे हल्ती, मेंहदी और सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं अब दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो दोनों के रिसेप्शन पार्टी का है। आप भी देखें इस वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री…

पुनीत पाठक ने शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में दोनों के परिवार वालों के अलावा उनके कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की। वहीं इस दौरान दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुनीत पाठक अपनी पत्नी निधि सिंह के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस के दौरान ही पुनीत अचानक ही निधी को गोद में उठा लेते हैं। दोनों के इस खूबसूरत वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे लाखो व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को लाइक करने के साथ ही सोशल मीडिया फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं

आपको बता दें कि हाल ही में पुनीत पाठक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में 11 दिसंबर, 2020 लिखा है। हालांकि इस फोटो के कैप्शन के साथ उन्होंने शादी का जिक्र नहीं किया है। लेकिन हैशटैग के जरिए पुनीत ने अपने फैन्स को हिंट दिया है। पुनीत पाठक ने तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी। एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी। 11/12/2020 को एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। तुम्हारीए मेरी और हमारी कहानियों का एक खूबसूरत चैप्टर।’

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related