Homeबॉलीवुडकविता कौशिक और रोनित बिस्वास, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की हुई...

कविता कौशिक और रोनित बिस्वास, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की हुई जोरदार बहस

Date:

नई दिल्लीl वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान घर वालों से बात करते हैंl इस दौरान वह नॉमिनेशन टास्क से जुड़ी रणनीति पर सभी से चर्चा करते हैं। इस दौरान सलमान खान राहुल महाजन की जमकर सराहना करते हैं और उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी बताते हैंl सलमान खान और अर्शी खान के बीच जोरदार बहस हो जाती हैl सलमान खान अर्शी खान को समझाते है कि बेहतर है कि वह उनसे बात ही ना करेंl इस पर अर्शी खान सलमान खान से कहती है कि उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है और वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहती हैl तब सलमान खान अर्शी को छोड़ किसी और खिलाड़ी से बात करने लगते हैंl

सलमान खान बताते है कि कविता कौशिक और उनके पति रोनित विश्वास शो में आए हैं और वह रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ अपनी बातों पर स्पष्टीकरण देना चाहते हैंl दरअसल अभिनव शुक्ला पर कविता कौशिक आरोप लगाती है कि शादी से पहले वह उन्हें हिंसक मैसेज भेजा करते थेl इसे लेकर मीडिया में काफी खबरें गर्म भी हैl

इसके चलते कविता कौशिक और रोनित बिश्वास घर में आते हैं और रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ इस बात को लेकर बात करते हैंl

बात बढ़ने पर सलमान बीच-बचाव करते हैं और गुस्से में दोनों पक्षों से शांत रहने के लिए कहते हैंl वह सभी को कहते है कि आपकी इस चर्चा ने खूब गंद मचा दिया है। गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl इस बार के बिग बॉस के घर में रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, एजाज खान, निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन जैसे कंटेस्टेंट हैl वही बिग बॉस ने राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, अर्शी खान, कश्मीरा शाह जैसे खिलाड़ियों को बतौर चैलेंजर्स घर में भेजा हैl सलमान खान बताते है कि इस सप्ताह घर से कोई भी बेघर नहीं होगाl

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related