Homeसिवनीसिवनी का एक परिवार इंदौर में कर रहा आमरण अनशन, मप्र सेंट्रल...

सिवनी का एक परिवार इंदौर में कर रहा आमरण अनशन, मप्र सेंट्रल ग्रामीण बैंक सिवनी के खिलाफ खोला मोर्चा

Date:

सिवनी संजीवनी समझौता योजना (Sanjeevni Samjhota Yojana) का लाभ नहीं मिलने से नाराज सिवनी (Seoni) की महिला उद्यमी दीपमाला ने परिवार सहित इंदौर (Indore) में सोमवार 2 नवंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इंदौर (Indore) मप्र ग्रामीण बैंक मुख्यालय के सामने अनशन कर रही दीपमाला ने बताया कि मप्र ग्रामीण बैंक की सिवनी शाखा ने उसके साथ अन्याय किया है। महिला का कहना है कि बैंक ने जानबूझकर उन्हें कोरोना काल में लागू की गई संजीवनी समझौता योजना का लाभ नहीं दिया। इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। न्याय की उम्मीद लेकर वह सिवनी (Seoni) से अपना काम छोड़कर परिवार सहित इंदौर पहुंची हैं। शाम को इंदौर (Indore) बैंक के कर्मचारियों ने अनशन स्थल पहुंचकर महिला की शिकायत का आवेदन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

ऋण चुकाने पर छूट की है योजना

आमरण अनशन पर बैठी दीपमाला ने बताया कि मेरे ऋण खातों में लेजर बेलैंस 16 लाख 20 हजार रुपए बकाया था, जिसका भुगतान मैंने 3 सितंबर 2020 को किया। बैंक में 1 सितम्बर 2020 से संजीवनी समझौता योजना लागू है, इसके तहत कुल लेजर बैलेंस में 40 फीसद छूट का प्रावधान है। लेकिन बैंक ने इस योजना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी। सिवनी के खैरीटेक में महिला बैटरी उत्पादन इकाई उद्योग का संचालन कर रहीं हैं।

बैंक वापस लौटाए रुपयेः महिला का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने जान बूझकर योजना का लाभ मुझे नहीं दिया है। दीपमाला की मांग है कि, इस योजना का लाभ देते हुए भुगतान की गई राशि में से 40 फीसद 6 लाख 48 हजार रुपये वापस लौटाए जाएं। मप्र ग्रामीण बैंक की सिवनी ब्रांच द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ वह अनशन पर बैठी हैं। महिला उद्यमी दीपमाला का कहना है कि, बैंक का मुख्यालय इंदौर में है। इसलिए वह इंदौर में बैंक आफिस के सामने अनशन कर रही हैं। यदि बैंक ने पैसे वापस नहीं किए तो वह न्याय पाने कोर्ट जाने के लिए मजबूर होंगी।

इनका कहना है
इससे सिविल रिपोर्ट खराब होने के कारण आगे बैंक ऋण लेने में परेशानी ना आए इसलिए महिला उद्यमी के पति विजय नंदन बकाया ऋण का भुगतान समझौते के तहत नहीं करना चाहते थे। महिला उद्यमी का खाता एनपीए हो चुका था। 3 सितंबर को बकाया ऋण राशि का भुगतान बैंक को किया गया है। संजीवनी समझौता योजना के आदेश 8 सितंबर को बैंक प्रबंधन को मिले हैं। इसलिए महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जा सका है।
आरएन मिश्रा, जिला समन्वयक, मप्र सेंट्रल ग्रामीण बैंक सिवनी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...