सिवनी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें बरघाट मुख्यालय में 2 तथा ग्राम चीचबंद में 1, धनौरा विकासखण्ड के ग्राम ऊमरपानी में 1, सिवन के ग्राम बोरदई में 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं विगत दिवस 8 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 27006 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1191 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1116 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 67 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 58 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।
9 कन्टेनमेंट क्षेत्र समाप्त किये गये
सिवनी : स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में के आधार पर कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिग द्वारा पूर्व में कंटेनमेंट घोषित किए गए जामा मस्जिद छपारा, परतापुर कालोनी सिवनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी किदवई वार्ड सिवनी, द्वारका नगर किदवई वार्ड सुभाष वार्ड सुनारी मोहल्ला, किदवई वार्ड सिवनी, डूंडासिवनी कबीर वार्ड सिवनी, राजपूत कालोनी टेगोर वार्ड सिवनी, जामा मस्जिद छपारा में घोषित किये गये कुल 9 क्षेत्रों के कन्टेनमेंट समाप्त करने के आदेश जारी किये है।
Web title : Seoni Corona News: 6 people succumbed to corona virus, while 8 healthy now 67 active cases