आशीष गोल्हानी बने लखनादौन नगर मंडल अध्यक्ष

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

सिवनी – भाजपा के सक्रिय व जुझारू कार्यकर्ता आशीष गोल्हानी को लखनादौन नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश पाल सिंह द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि श्री आशीष गोल्हानी पार्टी में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका व दायित्व निभाते रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुऐ जिला संगठन द्वारा उन्हे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व उनके शुभचिंतकों द्वारा अपनी बधाईयां व शुभकामनाऐं दी गई हैं।

मालूम हो कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राकेश पाल सिंह ने जिला सघटन में फेरबदल किया है,देखना है कि क्या यह फेरबदल मूनमुन राय के भाजपा में प्रवेश करने के तुंरत बाद किया गया है,

सूत्रों की माने तो लखनादौन मुनमून का ग्रह ग्राम है ऐसे में मुकेश अग्रवाल की जगह आशीष गोल्हनी को नियुक्त किया गया है जो पूर्व में लखनादौन से भाजपा की टिकट पर लखनादौन नगर पंचायत का चुनाव मूनमुन राय के बड़े भाई पप्पू राय के खिलाफ लड़ चुके है।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment