Homeमध्य प्रदेशINDORE : Shikha Sharma ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी "राम मंदिर...

INDORE : Shikha Sharma ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी “राम मंदिर अयोध्या” की 3D रंगोली

Date:

इंदौर : इंदौर में कलाकार शिखा शर्मा (Shikha Sharma) ने 28 घंटे में बनाई विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, अयोध्या में राम मंदिर की भूमिपूजन के जश्न में इंदौर में विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई। विश्व प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा ने 15 बच्चों के साथ मिलकर 28 घंटे इस रंगोली को बनाया। इस रंगोली को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के एक दिन पहले मंगलवार को बनाया। जिसे देखने के लिए तमाम लोग पहुंचे।

अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण की खुशी में इस समय पूरा भारत भगवान राम की भक्ति में लीन है। हर कोई अपने – अपने अंदाज में भक्ति कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही भक्ति का अनूठा रूप में इंदौर में देखना को मिला। इंदौर में विश्व प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा (Shikha Sharma) ने 15 बच्चों के साथ मिलकर 28 घंटे में विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इस रंगोली का निर्माण उमिया धाम रंगवासा रोड राऊ इन्दौर में किया गया। इस रंगोली को 3000 वर्ग फीट की जगह में बनाया गया। इस रंगोली के बनने के बाद इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस रंगोली के बारे में कलाकार शिखा शर्मा (Shikha Sharma) ने बताया कि हमने रंगोली निर्माण के दौरान हर 10 मिनट में रंगोली का फोटो खींचा और देखा कि यह रंगोली कहीं गलत तो नहीं बन रही। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह रंगोली हम सब की कड़ी मेहनत का फल है

वही कैलाश विजयवर्गी ने फोटोज शेयर करते हुए कहा : हमारे नंदा नगर की बिटिया शिखा शर्मा (Shikha Sharma) एवं उनकी टीम ने उमियाधाम राउ में श्रीराम मंदिर का 3डी मॉडल बनाया। इसके साथ रामजी का भव्य चित्र भी प्रदर्शित किया। आज जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ, ये चित्रात्मक अभिव्यक्ति अभिभूत करती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related