HomeसिवनीNSUI ने जलाया St. Francis of Assisi School Seoni के बलात्कारी शिक्षक...

NSUI ने जलाया St. Francis of Assisi School Seoni के बलात्कारी शिक्षक का पुतला की फांसी की सजा की मांग

Date:

सिवनी : विगत दिनों संत फ्रांसिस स्कूल (St. Francis of Assisi School) के टीचर को उसी स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है उसी टीचर की फांसी की मांग को लेकर NSUI ने आज गांधी भवन में टीचर का पुतला जलाया तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और ज्ञापन में बताया गया कि सिवनी में स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के टीचर राजू जानी ने गुरु शब्द को तार तार किया है

शिक्षक वह व्यक्ति होता है जिस पर माता पिता भगवान बराबर विश्वास करके अपने छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। पहले गुरुकुल की परंपरा चलती थी, जहां रहकर बच्चे शास्त्र और शस्त्र दोनों विधाएं हासिल किया करते थे। समय के साथ-साथ शिक्षा पद्धति में परिवर्तन आया और अब हमारे आस पड़ोस में नए-नए अंग्रेजी विद्यालय खुल गए है।

इन्हीं में से एक है नगर का पढ़ाई के लिए कम और अपने विवादों के लिए अधिक जाने जाने वाला सेंटफ्रांसिस पब्लिक_स्कूल यहां के एक शिक्षक ने इतना घिनौना कृत्य किया है, जिसकी जितनी भी सजा दी जाए वह कम है । किसी आम अपराधी से अपराध करने की उम्मीद की भी जा सकती है किंतु किसी शिक्षक से इतना जघन्य अपराध किए जाने की कोई दूर-दूर तक उम्मीद नहीं कर सकता,किंतु परिवार जनों के लोगों को भी अब सोचना होगा कि वह किस विद्यालय में और किन शिक्षकों के बीच अपने बच्चो को छोड़ रहे हैं।

नगर में संचालित सेंट फ्रासेंस स्कूल के अध्यापक राजू जानी उस मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर करता था जब वो बच्ची नागपुर चली गयी और 11वी की परीक्षा देने वापिस आई तो उसे फिर से ब्लैकमेल करके ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर करने लगा बच्ची द्वारा विरोध करने पर उसने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी महोदय संत फ्रांसिस स्कूल का हमेशा से विवादों से नाता रहा है और स्कूल प्रबंधन ही बच्चों को अपने यहाँ के शिक्षकों के पास ट्यूशन जाने का दबाब छात्रों एवं पालकों पर बनाता है हमें लगातार कई शिकायतें प्राप्त समय समय पर होती रही हैं स्कूल प्रबंधन भी इस घटना का जिम्मेदार है इसलिए NSUI जिले में चलाए जा रहे सभी कोचिंग संस्थान को बंद करने की मांग करती है, साथ ही आरोपी शिक्षक द्वारा छेडछाड कर दुष्कर्म किया हैं।

आरोपी राजू जानी पिता यूएस जानी उम्र 35 वर्ष मिलन कालौनी सिवनी निवासी के विरूद्ध NSUI संगठन फांसी की सजा की मांग करता है ताकि आगे किसी भी व्यक्ति की इस तरीके के कृत्य करने की हिम्मत न हो पुतला दहन ओर ज्ञापन देते समय NSUI जिला अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया जी, YOUTH काँग्रेस जिला अध्यक्ष ओम उपाध्याय जी, गिरीश सनोडिया,राकेश बघेल, शैलू चंद्रवंशी,ऋषभ ठाकुर, संजय नामदेव, कपिल सराठे,शिफा अंजुम,पूजा नाविक,साहिल मेहरा,सागर मरकाम,वीरेंद्र कुसरे,प्रखर शर्मा,शुभम डेहरिया,बंटी पात्रे,दिव्यांशु ठाकुर, दीपक चंद्रवंशी,रोहित सतनामी,पकंज साहू,अंकित डेहरिया,निगम विश्वकर्मा,एवं समस्त NSUI साथी उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related