Homeमध्य प्रदेशMP: BJP MLA की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा सचिवालय...

MP: BJP MLA की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा सचिवालय सतर्क, विधायकों से कर दी ये अपील

Date:

नीमच के जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

mp vidhan sabha mansoon satr

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है. कोरोना संक्रमण अन्य विधायकों में न फैले इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने एडवाइजरी जारी कर संपर्क में आए सभी विधायकों क्वॉरंटीन होने के लिए कहा है. साथ ही सचिवालय ने विधायकों को कोविड-19 टेस्ट कराने और डॉक्टर्स से सलाह लेने को भी कहा है.

आपको बता दें कि नीमच के जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सकलेचा 16 जून से ही भोपाल में हैं और बीते शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि वे कई बड़े नेताओं और विधायकों के संपर्क में आए हैं. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related