Homeदेश15 मई को प्रातः 4:30 बजे खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट, बैठक में...

15 मई को प्रातः 4:30 बजे खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट, बैठक में लिया गया निर्णय

Date:

Badrinath’s doors will open on May 15 at 4:30 am, the decision taken in the meeting 20 अप्रैल को मु्ख्यमंत्री आवास पर बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने को लेकर बैठक की गई. जिसमें भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई 2020 को प्रातः 4:30 बजे खोलने का निर्णय लिया गया. जबकि केदारनाथ के पाट खोलने का निर्णय रावल करेंगे.

बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खोलने के संबंध में सोमवार 20 अप्रैल को मु्ख्यमंत्री आवास पर बैठक की गई. इस बैठक में भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई 2020 को प्रातः 4:30 बजे खोलने का निर्णय लिया गया. जबकि केदारनाथ के पाट खोलने का निर्णय रावल करेंगे.

इस बैठक में टिहरी की महारानी व सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर उपस्थित थे. 

बता दें कि कपाट खुलने की तिथि के साथ ही गाडु घड़ा परंपरा के लिए तिल का तेल निकालने हेतु 5 मई 2020 की तिथि तय की गई है. इस बात की घोषणा टिहरी के राजा  मनुजेंद्र शाह ने की.

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही इस बैठक में  भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के संबंध में भी चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि धार्मिक परम्परानुसार संबंधित धर्माचार्यों द्वारा भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन एवं समय निर्धारित किया जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related