HomeदेशBMW INDIA CEO रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से निधन

BMW INDIA CEO रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से निधन

Date:

BMW INDIA CEO Rudratej Singh dies of heart attack : बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का हार्ट अटैक से सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने कई कंपनियों में शीर्ष पदों पर काम किया था।

नई दिल्ली : बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू इंडिया को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समाचार देना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने सिंह की मृत्यु का कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों ने उन्हें दिल का दौरा करने की पुष्टि की है।

बीएमडब्ल्यू को बढ़ाने में की मदद

कंपनी ने कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं। वह हमेशा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर पर याद किए जाएंगे।’ बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि उनका ऐसे वक्त पर जाना ज्यादा खलता है, जब हम देशभर में अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में उनके दृष्टिकोण और रणनीति ने बीएमडब्ल्यू इंडिया को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण मदद की है।

कई कंपनियों में शीर्ष पदों पर रहे

जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे। बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे। उससे पहले वह एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर में भारत एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विभिन्न पदों पर 16 साल कार्यरत रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related