Homeमध्य प्रदेशMP में Covid-19 से पहली मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग में आज...

MP में Covid-19 से पहली मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग में आज ही हुई थी कोरोना की पुष्टि

Date:

आज ही कोरोना पॉजिटिव मिलीउज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. 

इंदौर: मध्य प्रदेश में भी जानलेवा कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं. आज ही कोरोना पॉजिटिव मिली 65 वर्षीय उज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. प्रदेश में कोरोना से यह पहली मौत है. बता दें कि इंदौर शहर में ही अब तक Covid 19 के कुल 5 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जिसमें से अभी भी चार मरीजों का इलाज जारी है.

इंदौर में जारी 4 पॉजिटिव मरीजों का इलाज
इंदौर शहर के 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. सभी का उपचार इंदौर के ही निजी अस्पतालों में चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. इन सभी सैंपलों की जांच इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मौजूद वायरोलॉजी लैब में हुई. जांच में इंदौर के 4 मरीजों और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. जिसमें से एमवायएच में भर्ती उज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है.

चार मरीजों में 2 पुरूष मरीज और दो महिला मरीज हैं. 68 वर्षीय मनीषबाग निवासी और 66 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज, रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय महिला के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा है. जबकि चंदन नगर निवासी 50 वर्षीय महिला का अरिहंत हॉस्पिटल में उपचार जारी है. मरीजों की उम्र ज्यादा होने के चलते हालत गंभीर बनी हुई है. उधर मरीजों का पता चलते ही स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है. फिलहाल मरीजों के कॉनटेक्ट में आने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है.

मध्य प्रदेश में अभी-भी 14 लोग करोनो पॉजिटिव
मध्य प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हो गई है. जबलपुर से 6 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. जबकि भोपाल में 2, ग्वालियर और शिवपुरी में 1-1 और इंदौर में पांच मरीज हैं.
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल के हमीदिया में 600 बेड रिजर्व किये गए हैं. इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों को रीजनल कोरोना पेशेंट ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी से 3,941 किसानों को CM मोहन यादव 2.82 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

विभिन्न विकास कार्यो मुख्यमंत्री डॉ यादव के हस्ते होगा...

जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर से ब्रॉडबैंड में जियो को नई रफ्तार

• 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो की मजबूत...