Homeसिवनीसिवनी से पंडित जी ने अमेरिका में कराई हाईटेक शादी: Video Call...

सिवनी से पंडित जी ने अमेरिका में कराई हाईटेक शादी: Video Call में पंडित जी ने पढ़ा मंत्र और विवाह कराया संपन्न

Date:

Seoni Online Marriage: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में (Madhya Pradesh Online Marriage) हाईटेक तरीके से दो लोगों का मिलन करे है. असल में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अमेरिका में थे और उन्हें हिन्दू रीति रिवाजों से विवाह करना था. फिर क्या सिवनी के पंडित जी ने उठाया लैपटॉप और वीडियो कालिंग के मध्यमा से करा दिया विवाह.

सिवनी के पंडितजी राजेंद्र पांडे ने अमेरिका में रह रहे दूल्हा और दुल्हन की शादी हिंदू रीति रिवाज से बिलकुल हाईटेक तरीके से कराई.

पंडित राजेंद्र पांडे ने लैपटॉप के सामने बैठकर सभी मंत्रोचारण के साथ अमेरिका में दूल्हा और दुल्हन के साथ फेरे करवाए सभी रीति रिवाजों के साथ पूरी शादी संपन्न हुई.

MP के SEONI जिले में पहली बार हुए हाईटेक विवाह

सिवनी जिला मुख्यालय के बारापत्थर में रहने वाले सुनील उपाध्याय (Sunil Upadhyay) के पुत्र देवांश उपाध्याय (Devansh Upadhyay) अमेरिका (America) में जॉब करते है और वही रहते है.

देवांश उपाध्याय (Devansh Upadhyay) ने महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली सुप्रिया (Supriya) को विवाह के लिए प्रपोज किया था. देवांश और सुप्रिया दोनों एक साथ एक ही कंपनी में कार्य करते है.

इस हाईटेक विवाह की सबसे खास बात तो यह थी कि अमेरिका में रहने के बाद भी यह विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों परिवारों ने मिलकर संपन्न कराया. शादी से पूर्व दोनों लोगों के परिवार बच्चों के पास अमेरिका पहुँच गए थे.

फिर अमेरिका से सिवनी के पंडित जी के पास शादी को लेकर चर्चा हुई और पंडित जी ऑनलाइन विवाह कराने के लिए तैयार हो गए. जिसके बाद पंडित जी को यहां ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन मंत्र उच्चारण कर दी।

वहीं, इस विवाह में कुल 57 लोग शामिल हुए। विवाह को संपन्न कराने वाले पंडित राजेंद्र पांडे ने कहा कि यह पहला मौका है, जब उन्होंने विदेश में रहने वाले लड़के और लड़की का हाईटेक तरीके से ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया है। इस शादी की चर्चा पूरे जिले में खूब हो रही है। वहीं, पंडितजी भी इस शादी को करवाकर बहुत खुश हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related