Homeसिवनीसिवनी: सुविधा के लिए शुरू हुई POS मशीन, बनी गरीबों की असुविधा...

सिवनी: सुविधा के लिए शुरू हुई POS मशीन, बनी गरीबों की असुविधा का कारण; प्रशासन मौन

Seoni News: POS machine started for convenience, became the cause of inconvenience to the poor; administration silence

Date:

सिवनी: धारना कला (एस.शुक्ला): सिवनी जिले की सभी राशन दुकानो मे राशन का वितरण आन लाइन पी.ओ.एस. मशीन से किया जाना निर्धारित है.

किन्तु राशन वितरण मे जहा सर्वर की समस्या लगातार बनी हुई है जिससे गरीब वर्ग तो परेशान है ही इसके साथ ही सबसे बडी समस्या उन गरीब परिवारो की जो बुजुर्ग अवस्था मे तथा राशन लेने राशन दुकान आ रहे है.

ऐसे बुजुर्ग गरीबो के फिंगर पी.ओ.एस. मशीन मे नही आ रहे हो, लम्बे समय तक पी.ओ.एस. मशीन मे फिंगर लगाकर खडे रहने के बाद भी मशीन मे फिंगर प्रिंट न आने से राशन लेने पहुंच रहे गरीब तो परेशान है ही साथ ही फिंगर प्रिंट और सर्वर समस्या की तरफ किसी का ध्यान नही है.

न ही ऐसे गरीब बुजुर्ग लोगो के लिये प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाये जा रहे है और यह समस्या कोई आज की नही है अपितु इस समस्या से प्रति माह गरीब के साथ साथ राशन वितरण करने वाले भी जूझ रहे है. ऐसा नही की इस समस्या से सम्बंधित विभाग अनजान है बल्कि उन्हे भी ऐसी समस्याओ के सम्बन्ध मे जानकारी है बावजूद इसके कोई कदम न उठाया जाना समझ से परे है.

हर माह आती है यह परेशानी

उल्लेखनीय है सर्वर और फिगर की समस्या आज की नही है अपितु यह समस्या लगातार बनी हुई है चूकि अगर राशन विक्रेता द्वारा आनलाइन वितरण नही किया जाता है आपके राशन आवंटन मे कटौती का होना भी निश्चित है ऐसी स्थिति मे गरीब बुजुर्ग को जिनके फिगर पी.ओ.एस. मशीन मे नही आते उनके सामने भी अपने गुजर बसर की समस्या है क्योकि राशन दुकान से प्राप्त होने वाले राशन पर ही कुछ गरीब निर्भर रहते है ऐसी स्थिति मे संबधित विभाग द्वारा ऐसे गरीब बुजुर्गो के लिये आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...