Homeमध्य प्रदेशEarthquake: एमपी के जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया में 4.3...

Earthquake: एमपी के जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया में 4.3 तीव्रता का भूकंप; कोई जनहानि नहीं

Earthquake: 4.3 magnitude earthquake struck MP's Jabalpur, Dindori, Mandla, Anuppur, Balaghat and Umaria; no casualties

Date:

Warthquake In MP: मध्यप्रदेश के 6 जिलों (जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया) में मंगलवार सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

मध्यप्रदेश के 6 जिलों (जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया) में महसूस हुआ यह भूकंप सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर था, भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गये।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज हुई, भूकंप के झटके डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए। हालांकि फिलहाल कहीं से भी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई।

रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह सो रहा था, तभी अचानक ऐसा महसूस हुआ, जैसे बेड हिला हो। वह उठकर बाहर आया तो देखा बहुत से लोग घरों के बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 8.44 बजे आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।

क्लास से निकालकर खुले में ले गए बच्चों को

जिस वक्त भूकंप आया, उस दौरान स्कूल लग चुके थे। झटके महसूस होते ही स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और खुले मैदान में ले गए। रांझी स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल मैनेजमेंट ने तो तत्काल सभी बच्चों को क्लास से बाहर निकालकर ग्राउंड पर लेकर जाने के निर्देश दिए।

टीचरों ने तत्काल सभी को मैदान पर पहुंचाया। मेडिकल एरिया की रहने वाली एक महिला ने बताया कि धरती हिली तो मैं घबरा गई। बहुत जोर से धरती थर-थर कांप रही थी। जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी का कहना है कि जबलपुर में 4.5 तीव्रता का भूकंप जरूर आया था, लेकिन इससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related