Homeसिवनीसिवनी: रिश्वतखोर सहायक विस्तार अधिकारी गणाराम कटरे को लोकायुक्त दल ने 10...

सिवनी: रिश्वतखोर सहायक विस्तार अधिकारी गणाराम कटरे को लोकायुक्त दल ने 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Seoni: Bribery assistant extension officer Ganaram Katre caught by Lokayukta team taking a bribe of 10 thousand

Date:

सिवनी। जिले के जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ सहायक विस्तार अधिकारी व प्रभारी लेखा शाखा गणाराम कटरे को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर के दल ने शुक्रवार की सुबह धरदबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस 27 सितंबर 2022 को प्रार्थी राजिकअंसारी निवासी बारापत्थर सिवनी ने लिखित शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में प्रस्तुत किया था कि आवेदक सचिव के पद पर कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बकोड़ी में पदस्थ है जिसकी वर्ष 2019 से 2021 तक की वेतन वृद्धि लगना है जो नहीं लगाई जा रही है।

उक्त कार्य के लिए जब प्रार्थी जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ आरोपी गणाराम कटरे से मिला तो उसके द्वारा वेतन वृद्धि लगाने के एवज में 10000 रूपये रिश्वत की मांग की गई, जिसे शुक्रवार को लोकायुक्त टीम के द्वारा 10000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

कार्यवाही में शामिल लोकायुक्त जबलपुर के दल में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related