Homeमध्य प्रदेशमप्र मौसम समाचार: आधे से ज्यादा जिलों में बने झमाझम बारिश के...

मप्र मौसम समाचार: आधे से ज्यादा जिलों में बने झमाझम बारिश के आसार, जाने आपके जिले का हाल

MP Weather News: Chances of rain in more than half the districts, know the condition of your district

Date:

भोपाल । मध्यप्रदेश में नया सिस्टम बनने से पहले ही बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। वातावरण में मौजूद नमी के कारण महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद जबलपुर से लेकर नर्मदापुरम और भोपाल तक तेज बारिश की संभावना है। दोपहर में साढ़े 12 बजे से लेकर शाम करीब 6 बजे तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम में तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इंदौर समेत ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, बुंदेलखंड और बघेलखंड के इलाकों में बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी।

बारिश थमने से बढ़ी उमस

लगातार बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई हिस्सों में उमस बढ़ गई है। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चला गया है। राजधानी भोपाल में यह 31 के पार चल रहा है, जबकि इंदौर में यह सामान्य चल रहा है।

ग्वालियर में तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे दिन में गर्मी और उमस ज्यादा सता रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार अभी यह 8 सितंबर तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। 9 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related