Homeमध्य प्रदेशविदिशा में बाढ़ का कहर: बाढ़ प्रभावित बस्तियों में पहुंचे सीएम शिवराज,...

विदिशा में बाढ़ का कहर: बाढ़ प्रभावित बस्तियों में पहुंचे सीएम शिवराज, पीड़ितों की मदद के लिए रोडमैप तैयार

Flood havoc in Vidisha: CM Shivraj reached the flood affected settlements, roadmap ready to help the victims

Date:

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने बुधवार को विदिशा (Vidisha) के बाढ़ (Flood) प्रभावित जतरापुरा की करीब 250 घरों की बस्ती में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री पहले नाव से और फिर घुटने तक पानी में पैदल चल कर बस्ती में पहुँचे।

जतरापुरा से लगी हुई राजीव गांधी आवास योजना की यह बस्ती बेतवा के बेक वाटर और एक स्थानीय नाले के कारण जलमग्न हो गई थी। मुख्यमंत्री चौहान को अपने बीच पाकर बस्ती के महिला, पुरूष और बच्चों में नई चेतना जाग्रत हुई।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने मन की बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि चिंता की बात नहीं है, जल्दी ही सभी को हर संभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिंदगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता थी और अब जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, सभी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरूस्त किया जाएगा।

बच्चों का मामा कौन है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं के नारे लगा रहे बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलार किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भोजन और अन्य सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध कराए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...