Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के नेमावर में खतरे के निशान से छह फीट ऊपर बह...

मध्यप्रदेश के नेमावर में खतरे के निशान से छह फीट ऊपर बह रही नर्मदा – MP NEWS

Narmada flowing six feet above the danger mark in Nemavar, Madhya Pradesh - MP NEWS

Date:

देवास। जिले के नेमावर में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बीते 24 घंटों में जलस्तर बढ़ गया है। वर्तमान में नर्मदा का जलस्तर 891 फीट पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से छह फीट ऊपर है।

जल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। निचली बस्तियों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है हालांकि अभी बस्तियां खाली नहीं कराई गई है।

नेमावर में जब नर्मदा का जल स्तर 894 पर पहुंचता है तो बस्तियों को खाली कराने की स्थिति निर्मित होती है। हालांकि अभी नर्मदा का जलस्तर स्थिर नजर आ रहा है लेकिन प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। नेमावर थाना प्रभारी आर वास्कले ने बताया कि शिफ्टिंग को लेकर भी सारी तैयारी कर ली है।

लोगों को रुकवाने के लिए धर्मशालाएं अधिग्रहीत की हैं। 10 नावों का भी अधिग्रहण किया गया है। लेकिन अभी राहत नजर आ रही है, क्योंकि पिछले चार-पांच घंटों से जलस्तर स्थिर है और वर्षा भी रुकी हुई है।

इसलिए उम्मीद है कि जल स्तर नहीं बढ़ेगा। फिर भी पुलिस प्रशासन, राजस्व और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

निचली बस्तियों में लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। वहीं घाटों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। नाव के साथ रेस्क्यू टीम को भी अलर्ट रखा गया है।

इसके अलावा लगातार पुलिस गश्त कर रही है। देवास शहर सहित जिले में बीती रात से लगातार बारिश हो रही थी। मंगलवार सुबह से जिले में बारिश थमी हुई है। ठंडी हवा अभी भी चल रही है। नेमावर क्षेत्र में भी वर्षा थम गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related