Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: भारी बारिश से बाढ़ के हालात, भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे बंद

MP NEWS: भारी बारिश से बाढ़ के हालात, भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे बंद

MP WEATHER: Flood situation due to heavy rains, Bhopal-Nagpur National Highway closed

Date:

भोपाल: रविवार से ही जिले सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे बाढ़ के हालात बन गए हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश और नदी में बाढ़ से सुखतवा पुल पर एक बार फिर पानी आ गया है।

इसके चलते सोमवार सुबह 4 बजे से पुल से आवाजाही बंद है। इससे भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे से यातायात एक बार फिर ठप पड़ गया है। इधर बैतूल जिले में भी सुबह तक 35.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सुखतवा में स्थित सुखतवा नदी में रात में भी एक बार पुल के पार पानी हुआ था। हालांकि, तब वह जल्दी ही पुल के नीचे चला गया था।

लेकिन, सुबह 4 बजे से अच्छी बाढ़ की स्थिति है। केसला थाना में पदस्थ एएसआई भोजराज वरकड़े ने बताया कि सुबह 4 बजे से सुखतवा पुल से आवाजाही पूरी तरह से बंद है। अभी बारिश लगातार जारी है। ऐसे में जल्द यातायात शुरू होने की संभावना नहीं है।

नेशनल हाईवे से आवाजाही ठप होने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सैकड़ों लोग बाढ़ उतरने और हाईवे से यातायात शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि सुखतवा नदी में बैतूल के शाहपुर, घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से भी पानी पहुंचता है। बैतूल के इन क्षेत्रों में भी लगातार बारिश जारी है। ऐसे में बाढ़ उतरने में थोड़ा समय लगना तय है। हालांकि शाहपुर में माचना नदी पर अभी बाढ़ नहीं आई है। ऐसे में यहां से आवाजाही चालू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related