Homeमध्य प्रदेशभोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शौर्य...

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शौर्य स्मारक पहुंचकर सीएम ने शहीदों को किया नमन

Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan reached Shaurya Memorial on Independence Day, CM saluted the martyrs after reaching Shaurya Memorial

Date:

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रातः राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने से पहले देश में अनूठे भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचे। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह और सुपुत्र कुणाल सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। शौर्य स्मारक में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों और नागरिकों ने भी शौर्य स्तंभ और भारत माता की प्रतिमा पर नमन किया।

इस मौके राष्ट्र रक्षा की खातिर अपने जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों, सैन्य अधिकारियों के योगदान का स्मरण किया गया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में सोमवार को शौर्य स्मारक परिसर में कदम का पौधा लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, सुपुत्र कुणाल सिंह और प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related