Homeमध्य प्रदेशMadhya Pradesh: खंडवा में मुहर्रम के जुलुस में पुलिस की मौजूदगी में...

Madhya Pradesh: खंडवा में मुहर्रम के जुलुस में पुलिस की मौजूदगी में लगे सर तन से जुदा के नारे

MP News: खंडवा (Khandwa) में निकले मुहर्रम के जुलूस के दौरान 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा... (Gustakh E Nabi ki Ek hi Saza Sar Tan Se Juda)' जैसे नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है.

Date:

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) में मुहर्रम (Muharram) जुलूस के दौरान एक साथ कई लोगों के द्वारा भड़काऊ नारे लगाने का मामला सामने आया है, हालांकि अच्छी बात यह थी की उस समय किसी प्रकार का कोई उपद्रव नहीं हुआ.

इस पूरी घटना की बात करें तो यह घटना बीते बुधवार को रात के समय जब ताजियों को विसर्जन करने के लिए ले जाया जा रहा तह उस समय की है, किसी के द्वारा उस समय यह वीडियो बनाया गया जो उस समय से ही लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो की बात करें तो वीडियो में साफ़ देखा और सुना जा सकता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग ‘सर तन से जुदा..’ नारे लगा रहे हैं, इस पूरी भीड़ में बुजुर्ग से लेकर युवा तक शामिल थे.

हालाँकि वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस एक्टिव नजर आ रही है और पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुड़ गयी है और पहचान के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है. 
 
यह पूरा वाक्या मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के जलेबी चौक इलाके का बताया जा रहा है, रात के समय जब ताजियों का चल समारोह विसर्जन के लिए जा रहा था, उसी दौरान जलेबी चौक के पास कुछ युवाओं ने लगातार ही भड़काऊ नारेबाजी शुरू कर दी.

इस वीडियो को देखने पर साफ सुनाई दे रहा है कि युवाओं का गुट नारेबाजी में लगातार ही यह कहते नजर आ रहा है कि’गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा…’ 

यही नहीं, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस वक्त नारेबाजी हो रही है, वहां पुलिस भी मौजूद है. बावजूद इसके किसी ने नारेबाजी कर रहे युवाओं को रोकने की कोशिश नहीं की. उसी दौरान किसी ने या वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Khandwa में Sir Tan Se Juda के नारों के बाद हिंदू संगठनों ने की एक्शन की मांग

हिन्दू संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने कहा, ‘देश के अंदर इनके जो स्लीपर सेल हैं उनके माध्यम से इस प्रकार के कार्य कर रही है और धोखे से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रही है। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से विनती करते हुए कहा इस प्रकार पूरे प्रदेश में जहां “गुस्ताख-ए- रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा” के जिहादी नारे लगे हैं, और जिन लोगों ने इन नारों की लीडरशिप की, अगर क्षेत्र या देश में इन नारों को लेकर जो भी घटनाएं घटी हैं, इनके लीडरों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए।’

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related