चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
1 Min Read

बीजिंग। चीन के एक अंतरिक्ष कैप्सूल ने चांद की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर पृथ्वी की ओर लौटना शुरू कर दिया है। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षो में पहली बार किया जा रहा है। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये बताया कि चांग-5 अंतरिक्ष यान करीब 22 मिनट तक चार इंजनों को चालू करके रविवार सुबह चंद्रमा की कक्षा से निकला।

यह यान इस महीने की शुरुआत में चांद पर पहुंचा था और उसने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। कैप्सूल के तीन दिन की यात्रा के बाद इनर मंगोलिया क्षेत्र में उतरने कीसंभावना है। चांग-5 चीन के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास का सबसे अधिक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण अभियान है।

बीते 40 वर्ष से भी अधिक समय में दुनिया का पहला ऐसा अभियान है जिसमें चांद के नमूने धरती पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 1976 में सोवियत संघ का लूना-24 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतहों के नमूने लेकर धरती पर लौटा था।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *