HomeविदेशCDS रावत बोले, भारत-नेपाल का रिश्ता हिमालय जितना ऊंचा और हिंद महासागर...

CDS रावत बोले, भारत-नेपाल का रिश्ता हिमालय जितना ऊंचा और हिंद महासागर जैसा गहरा

Date:

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत ने चीन के साथ नजदीकी बढ़ाने पर नेपाल को नसीहत दी। बिपिन रावत ने ने कहा कि नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मामलों में स्वतंत्र तौर पर कार्य कर सकता है लेकिन उसे श्रीलंका और अन्य देशों से सीखते हुए सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही CDS रावत ने नेपाल और भारत के बीच मजबूत संबंध की तुलना हिमालय की ऊंचाई और हिंद महासागर की गहराई से की। रावत ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता हिमालय जितना ऊंचा और हिंद महासागर जैसा गहरा है। रावत ने गुरुवार को कहा कि नेपाल को श्रीलंका और अन्य देशों से सीखना चाहिए, जिन्होंने इस क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी समझौते किए हैं।

दरअसल रावत का यह बयान तब आया है जब चीन कई परियोजनाओं के साथ हिमालयी राष्ट्र में अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है। वहीं रावत ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लद्दाख में चीन-भारत गतिरोध के बीच चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में विकास गतिविधियों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देश में भी वैसी ही गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत-नेपाल के रिश्ते बेपटरी हो रहे हैं। चीन की शह पर नेपाल भारत के साथ अपने संबंधों को खराब कर रहा है। नेपाल एक नक्शा भी जारी किया था जिसमें भारत के कुछ इलाकों  को अपना बताया था। इस पर भारत ने आपत्ति भी जताई थी। नेपाल की इस हरकत के बाद भी भारत ने कोरोना काल में बड़ा दिल रखा और नेपाल दवा की शीशियों के साथ एंबुलेस भी भेंट की थीं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related