Homeफैशन/ब्यूटीरामायण में 'सीता' मैया का किरदान निभाने वाली दीपिका चिखलिया की खूबसूरत...

रामायण में ‘सीता’ मैया का किरदान निभाने वाली दीपिका चिखलिया की खूबसूरत तस्वीरें देखकर हैरान हुए फैंस

Fans were surprised to see the beautiful pictures of Deepika Chikhaliya, who played the role of 'Sita' Maiya in Ramayana.

Date:

साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर की रामायण में में सीता का किरदार निभा चुकीं अदाकार दीपिका चिखलिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

सीता के किरदार में उस समय दीपिका चिखलिया को घर-घर में देवी की तरह पूजा जाने लगा था। इन दिनों भी दीपिका कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर रही हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ थ्रोबैक पिक्चर्स अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें उनकी जवानी के दिनों की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

पहली तस्वीर शेयर में दीपिका लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने रेड स्ट्राइप वाली ब्लैक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनके बाल छोटे हैं। उनकी ये तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इनपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा, ‘दीपिका मैम आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं, मैं अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत’। तो एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह, बहुत खूबसूरत मां।’

दीपिका चिखलिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने श्रृंगार बिंदी एवं काजल के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की है। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां निधि और जूही हैं। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख 90 हजार फॉलोअर्स हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...