Homeउत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेश में योगी की दूसरी ताजपोशी: ''योगी'' की दूसरी ''ताजपोशी'' पर ''उत्सव''...

उत्तरप्रदेश में योगी की दूसरी ताजपोशी: ”योगी” की दूसरी ”ताजपोशी” पर ”उत्सव” का माहौल होगा, जलेंगे दीप, बजेंगे ढोल नगाड़े – UP ME YOGI UTSAV

- भाजपा भी कर रही तैयारी - गोरखपुर क्षेत्र के 4234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण हेतु पूजन-अर्चन - फूटेंगे पटाखे, बजेंगे ढोल-नगाड़े

Date:

गोरखपुर । गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। यह समय गोरखपुरवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

इतना ही नहीं, शहर के लोगों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी इसे क्षण को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी गोरखपुर क्षेत्र के 4234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन-अर्चन का कार्यक्रम तो रखा ही है, ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए उत्सव मनाने की तैयारी है।

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेना गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

इस आनंद के क्षण को अद्भुत रूप से मनाने के लिए संगठन ने भी व्यापक व्यवस्था की है। गोरखपुर क्षेत्र के 04 हजार 234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन-अर्चन तो होगा ही, प्रसन्न कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा।

इस दौरान न सिर्फ पटाखे फोड़ कर प्रसन्नता व्यक्त की जाएगी बल्कि ढोल-नगाड़े के साथ खुशी का इजहार भी किया जाएगा।

UP की हर विधानसभा का कार्यकर्ता बनेंगे शपथ ग्रहण के साक्षी

इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र से सौ से डेढ़ सौ की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कर्मक्षेत्र गोरखपुर है, लिहाजा यहां विशेष तैयारी है।

गोरखपुर जिले के हर ब्लॉक में लगाए जा रहे एलईडी, मंदिरों में भी होगा पूजापाठ

भाजपा की ओर से गोरखपुर जिले के हर ब्लॉक, नगर पंचायत और नगर निगम के सभी वार्डों में एलईडी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि समर्थक अपने मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देख सकें। यहां भी मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ मिठाई बंटेगी।

बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भी सजाया जा रहा है। यहां भी उत्सव जैसा माहौल रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गोरखपुर महानगर की जनता से शपथ ग्रहण के दिन शाम को अपने घरों पर दीप जलाकर खुशी मनाने की अपील की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related