Homeउत्तर प्रदेशBrahmastra Movie: वाराणसी में फिल्म ब्रम्हास्त्र के गाने की शूटिंग के लिए...

Brahmastra Movie: वाराणसी में फिल्म ब्रम्हास्त्र के गाने की शूटिंग के लिए गंगाघाट किनारे रणवीर कपूर और आलिया ने लगाये ठुमके

Brahmastra Movie: Ranveer Kapoor and Alia danced on the banks of Ganga Ghat for the shooting of the song of the film Brahmastra in Varanasi.

Date:

वाराणसी । काशीपुराधिपति की नगरी में बुधवार को बॉलीवुड के युवा अभिनेता रणवीर कपूर और युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट का आकर्षण युवाओं में सिर चढ़कर बोलता रहा।

गंगाघाटों पर हिंदी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में भाग ले रहे रणवीर और आलिया की एक झलक पाने के लिए युवा गंगाघाटों पर तपती दोपहरी से लेकर शाम तक डटे रहे। अभिनेता रणवीर और आलिया पर फिल्म का गाना शूट हो रहा था।

गंगाघाट के किनारे गलियों सहित पंचगंगा घाट, रामघाट और गणेश घाट सहित अस्सी के निकट चेतसिंह घाट पर फिल्म की शूटिंग चलती रही।

इस दौरान कैमरा, लाइट, साइलेंट, एक्शन, कट-कट जैसे शब्द लोग सुनते रहे। शाम को चेतसिंह घाट पर भी शूटिंग हुई। शूटिंग में किसी बच्चे का जन्मदिन जैसा दृष्य दिखाई दे रहा था। इसमें बच्चों और जूनियर कलाकारों के साथ रणबीर और आलिया भी दिखे। देर शाम शूटिंग के बाद सभी होटल में विश्राम के लिए चले गये।

बताते चलें अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बन चुकी है। जबसे फिल्म का नया लोगो लॉन्च किया गया है, फिल्म चर्चा में है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है।

इनके अलावा नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वाराणसी में फिल्म के कुछ हिस्सों और एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related