Homeउत्तर प्रदेशमुसलमान होकर पूजा करती है , इसे परिवार के साथ जिंदा जला...

मुसलमान होकर पूजा करती है , इसे परिवार के साथ जिंदा जला दो: दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला को बताया काफिर, घर के बाहर लगाया पोस्टर

Worships as a Muslim, burn it alive with family: Muslim woman who installed Durga idol told infidel, poster outside the house

Date:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। रूबी के घर के बाहर उन्हें परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी का पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता भाजपा नेत्री हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पोस्टर मंगलवार (27 सितम्बर 2022) की रात चिपकाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना रोरवर थानाक्षेत्र के मामूदनगर शाहजमाल इलाके की है। यहाँ की रहने वाली भाजपा प्रदेश मंत्री रूबी आसिफ खान गणेश चतुर्थी के समय भगवान गणेश की पूजा कर चर्चा में आईं थीं। तब उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ था। इस बार नवरात्रि में रूबी ने अपने घर में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। 9 दिनों का व्रत भी रखा हुआ है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रूबी ने अपने घर के बाहर लगे पोस्टर का जिक्र किया है। इस पोस्टर में लिखा है, “रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है। पूजा करती है। हवन करती है। वन्देमातरम कहती है। इसे इस्लाम से ख़ारिज कर दो। परिवार समेत जिन्दा जला दो। हम सच्चे मुसलमान जामतउल मुसलमान। नारे तकबीर अल्लाह है अकबर।” पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया है। आसपास के CCTV कैमरों की जाँच कर रही है।

अलीगढ़ के SP सिटी कुलदीप गुणावत के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ रूबी के परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रूबी के घर के आगे लगे पोस्टर में रूबी का हिन्दू देवताओं की पूजा करते फोटो भी लगाया गया है। अपनी शिकायत में रूबी ने खुद को धमकी की वजह हिन्दू के लिए अपने द्वारा जताया जाने वाला सम्मान और पूजा-पाठ बताया है। इससे पहले रूबी आसिफ खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने और उसी दौरान उनकी तस्वीर का खून से तिलक करने के चलते चर्चा में आईं थीं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related