औरैया। शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार ने एक वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. भाजपा सरकार में व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
अजय अग्रवाल के आवास पर वार्ता करते हुए राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार ने कहा की आगामी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मौजूदा हालात में समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होगा।
भाजपा ने 05 वर्षों में आम आदमी के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है। जिन कामों पर वह अपनी मोहर लगा रहे हैं वह सब समाजवादी पार्टी सरकार में शुरू हुए थे।
भाजपा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम के बीच खाई बनकर प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है, लोगों के बीच भाईचारे को खत्म कर रही है।
यह सरकार गांव, गरीब और किसान विरोधी है। लोगों का महंगाई से बेहाल है, बेरोजगारी के कारण पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकार सिर्फ टीवी चैनलों पर विज्ञापनों के माध्यम से ही वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार व्यापारी, मजदूर, किसान, गरीब सभी लोग एकजुट होकर भाजपा को हराने का कार्य करेंगे। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, ओम प्रकाश ओझा, व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता गुड्डू, अखिलेश सक्सेना, गणेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, डॉक्टर सर्वेश आर्य सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।