Homeउत्तर प्रदेशUP: पहली बार औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक आएंगे प्रधानमंत्री

UP: पहली बार औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक आएंगे प्रधानमंत्री

UP: For the first time, Prime Minister will visit Aughadnath Temple and Martyrs Memorial

Date:

PM Modi In Augharnath Mandir मेरठ । 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर (उस समय काली पलटन मंदिर) में रविवार को पहली बार देश के प्रधानमंत्री आएंगे।

इसके साथ ही राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भी प्रधानमंत्री का प्रथम आगमन हो रहा है।

1857 की क्रांति का बिगुल मेरठ से ही फूंका गया था। मेरठ कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पर ही क्रांतिकारी अपनी योजना बनाते थे। रविवार को मेरठ के सलावा गांव में मेजर ध्यानचंद खेल विवि का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ आ रहे हैं।

इसके साथ प्रधानमंत्री मेरठ शहर में शहीद समारक जाकर 1857 के क्रांतिवीरों को नमन करेंगे और औघड़नाथ मंदिर में पूजा करेंगे। पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन स्थानों पर आ रहे हैं। शहीद समारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी औघड़नाथ मंदिर जाकर भगवान की पूजा करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री पंचामृत से भगवान आशुतोष का अभिषेक करेंगे। पूजा के लिए विशेष थाली तैयार की गई है। प्रधानमंत्री के अचानक बने इस कार्यक्रम के बाद से उनकी सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानमंत्री के मेरठ कैंट में रहने तक यहां के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी 2009 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार के लिए मेरठ शहर में आए थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related