Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा के विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी को...

सपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा के विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी को फोन पर धमकाया, ऑडियो वायरल

SP leader Omprakash Singh threatens BJP's assembly social media in-charge over phone, audio goes viral

Date:

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश सिंह द्वारा जमानिया विधानसभा के भाजपा सोशल मीडिया संयोजक अरुण जायसवाल को फोन पर धमकी देने का ऑडियो वायरल होने लगा है।

25 जनवरी की रात फोन पर की गई इस बातचीत में ओमप्रकाश सिंह द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को सामान्य रहने की बात करते हुए कहा गया कि चुनाव बाद देखता हूं, तुम को कौन बचाता है।

गौरतलब हो कि वायरल ऑडियो में सपा नेता ओमप्रकाश सिंह द्वारा जमानिया विधानसभा के भाजपा सोशल मीडिया संयोजक अरुण जायसवाल को चुनाव तक सामान्य रहने की नसीहत दी गई है। इस दौरान जहां उनके द्वारा पारिवारिक संबंध की दुहाई दी गई।

वहीं दबी जुबान में धमकी भी दी गई कि आज के बाद सुधार नहीं हुआ तो हम भी सोचेंगे। फिर देखेंगे तुम को कौन बचाता है। पूर्व मंत्री ने बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि यह सरकार 38 से 40 दिनों की मेहमान है उसके बाद तुम्हारे ऊपर बिहार प्रांत के साथ ही अन्य जगह जगह से एफआईआर होगा, फिर मुझसे कुछ मत कहना।

चुनाव बाद तुम्हारी पार्टी नहीं दिखाई देगी।

पूरे बातचीत के दौरान फोन पर धमकी देने वाले शख्स के तरफ से कहीं भी यह नहीं बताया गया कि वह ओमप्रकाश सिंह बोल रहे हैं। लेकिन उनकी जानी पहचानी आवाज, बातचीत का लहजा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि ओमप्रकाश सिंह द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही है।

इसके बाबत जमानिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ गहमर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश सिंह हमेशा से लड़ने लड़ाने की गंदी राजनीति करते रहे हैं। पिछली बार जनता ने उनका जमानत जब्त किया, इस बार जुबान भी जब्त कर देगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related